Tuesday 2 July 2019

राजीव गांधी करियर पोर्टल

राजीव गांधी करियर पोर्टल


https://bhaveshverma12.blogspot.com/https:/www.rajcareerportal.com/
अपना हक़ है शिक्षा 

उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अध्य्यन के समय व पश्चात एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति हेतु सम्पूर्ण जानकारी के लिए एक पोर्टल की स्थापना की है जिसके माध्यम से राज्य के लाखों विद्यार्थियों को सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रमुखतया स्कूल शिक्षा पश्चात विभिन्न कॉलेजों में मिलने वाली उच्च शिक्षा, विभिन्न केरियर, छात्रवृत्ति व योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
राजस्थान सरकार की रोजगारोन्मुखी शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ी पहल है। इसके तहत कक्षा *9 से 12* तक के विद्यार्थियों के लिए *कैरियर मार्गदर्शन, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, स्कॉलरशिप्स, रोजगार पाठ्यक्रमों* के बारे
में विद्यार्थियों को महत्त्वपूर्ण ऑनलाईन जानकारियां मिल सकेगी। *यूनिसेफ के सहयोग से तैयार यह पोर्टल पूरे देश में राजस्थान में ही सबसे पहले तैयार किया* गया है।

प्रदेश में देश का पहला राजीव गांधी कैरियर गाइडेंस पोर्टल जिसका विधिवत शुभारम्भ माननीय शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समस्त सरकारी विद्यालयों (मावि/उमावि) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है।
इसके जरिए विद्यार्थियों को कॅरियर के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों एवं रोजगार पाठ्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी।
राज्य के राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत *लगभग 23 लाख विद्यार्थियों* को कॅरियर निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त होगा। जिसमें विद्यार्थी विभिन्न कोर्सेज, उच्च शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के कॅरियर उपयोगी कोर्सेज, प्रवेश परीक्षाओं, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

*इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9 से 12 के छात्र/छात्रा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं* में 14 देशों
(Countreis) के 200+ व्यावसायिक, 237 प्रोफेशन, 10000+ कॉलेज/विद्यालय, 960+ छात्रवृत्तियां, 955+ प्रवेश परीक्षाओं एवं 455+ कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

*राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल: कैसे इस्तेमाल में ले। 

सम्पूर्ण क्रिया विधि।*

राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल के उपयोग का तरीका निम्नानुसार है-

👉1. सबसे पहले आप गूगल में rajcareerportal.com को क्लिक करें।

👉2. इस लिंक पर जाने के पश्चात आपको लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने हेतु एक विद्यार्थी से दो जानकारी चाही जाती है।
Student unique ID व Password
👉3. Students unique ID से तातपर्य है- शाला दर्पण हेतु स्कूल की 6 अक्षरों (डिजिट) वाली आईडी व विद्यार्थि का एसआर नम्बर।
उदाहरणार्थ- स्कूल की आईडी मान लीजिए 220445 है एवम विद्यार्थी की एसआर आईडी 1076 है तो अब स्टूडेंट यूनिक आईडी हो गई है 2204451076 हो गई है।
👉4. इसके पश्चात आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा जो कि वर्तमान में 123456 है। (बाई डिफॉल्ट) इस पासवर्ड को बदलने का ऑप्शन है।
👉5. इसके बाद जब आप लॉगिन हो जाएंगे तो आपके समक्ष केरियर सम्बंधित जानकारी, कॉलेज सम्बंधित जानकारी, प्रवेश परीक्षा सम्बंधित जानकारी व छात्रवृत्ति, प्रतियोगिता व फेलोशिप सम्बंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
👉6. इस वेबपोर्टल पर फिल्टर सुविधा दे रखी है जिसके माध्यम से आप सूचना ही प्राप्त कर सकते है।
👉7. एक बार लॉगिन होने के पश्चात एक विद्यार्थी अपना पासवर्ड चेंज कर सकता है।
👉8. प्रत्येक विद्यार्थी हेतु पूर्व में ही प्रोफाइल निर्मित है जिसमे नाम, स्कूल नाम, कक्षा, स्कूल आईडी नम्बर, यूआईडी नम्बर, फेमिली डिटेल, विद्यार्थी पैशन है। लॉगिन होने के पश्चात विद्यार्थी प्रोफाइल चेंज कर सकता है।
👉9. एक विद्यार्थी “कैरियर सम्बंधित जानकारी” के तहत विभिन्न प्रोफेशनल व वोकेशनल केरियर की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
👉10. विद्यार्थी जब “कॉलेज सम्बंधित जानकारी” पर क्लिक करेंगे तो विभिन्न कॉलेजों में चल रहे विभिन्न कोर्स की डिटेल यानी कोर्स अवधि, कोर्स प्रकार इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
👉11. विद्यार्थी “प्रवेश परिक्षा सम्बंधित जानकारी” पर क्लिक करके वर्तमान में आरम्भ होने वाले कोर्स की परीक्षा अवधि, एलीजिबलिटी, एज क्राइटेरिया, एग्जाम पेटर्न, एडमिशन क्राइटेरिया, सीट सँख्या, एप्लिकेशन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी ले सकेंगे।
*नोट- यह वेबपोर्टल अभी आरम्भिक चरण में है केवम भविष्य में इसमें अनेक विशेषताओं को जोड़ा जाएगा।*
                                                                     !! धन्यवाद !!

No comments:

Post a Comment

Thank You for Comment